हरदा में बाबा खाटू श्याम का दो दिनी कीर्तन महोत्सव सोमवार और मंगलवार को मिडिल स्कूल ग्राउंड में होगा। आयोजक सुदीप मिश्रा, प्रवीण सोनी ने बताया मां विंध्यवासिनी सलकनपुर वाली बीजासन माता के तत्वावधान में बाबा खाटू श्याम कीर्तन महोत्सव का आयोजन श्री बजरंग बाबा दुर्गा उत्सव परिवार द्वारा कराया जा रहा है। कीर्तन शाम 7 से रात 10 बजे तक होगा। जिसमे मुंबई और पुणे के गायक कलाकर प्रसिद्ध भजन गायिका रागिनी तरडे अपनी प्रस्तुति बाबा के दरबार में देगी !

