हरदा – शहर की 7 सड़को का काम 10 दिन में होगा पूर्ण ! दूसरे चरण में 14 सड़क बारिश से पहले सब तरफ डामर बिछ जायेगा !

हरदा शहर की प्रमुख सड़के बारिश से पहले सुधार कर उन पर डामर चढ़ाने का काम शुरू हो गया हे कायाकल्प विकास के तहत जिसमे पहले चरने में 7 सड़को का निर्माण कार्य 10 दिन में पूर्ण कर लिया जाएगा वही दूसरे चरण के लिए भी 14 गली मोहल्लों की जर्जर हो चुकी सड़को का निर्माण शुरू होगा। शहर की बदहाल सड़को का शुरू हो गया है। काम बारिश के पहले पूरा होगा। कायाकल्प अभियान के पहले चरण में मंजूर 7 सड़कों का 2 करोड़ 35 लाख रुपए से डामरीकरण कराया जा रहा है। पहले चरण में यातायात के अधिक दबाव वाली बदहाल सड़कों को शामिल किया गया है। आगामी 10-15 दिन में पहले चरण का काम पूरा हो जाएगा। बारिश के पहले सड़कों का काम पूरा कराना है। इसके अलावा कायाकल्प अभियान के दूसरे चरण में 4 करोड़ रुपए से 14 सड़कों का निर्माण होगा। इसमें बाजार क्षेत्र, मोहल्लों की सड़कों को लिया गया है। नपा ने दूसरे चरण की सड़कों का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। शीघ्र मंजूरी मिलने की उम्मीद है। बदहाल सड़कों के निर्माण से वाहन चालकों को आवागमन में खासी सुविधा होगी। इसके पहले बजट की कमी के कारण नगर पालिका सड़कों की मरम्मत तक नहीं करा पा रही थी। नपाध्यक्ष भारती कमेड़िया ने कहा कि पहले चरण का काम बारिश के पहले पूरा करा लिया जाएगा।