भोपाल / हरदा – अगले साल से अमरनाथ दर्शन के लिए भक्तो के पंजीयन हरदा से करने मंत्री को दिया ज्ञापन !

भोपाल / हरदा – अगले साल से अमरनाथ दर्शन के लिए भक्तो के पंजीयन हरदा से करने मंत्री को दिया ज्ञापन !

हरदा जिले के बर्फानी बाबा के भक्तो की संख्या दिनो दिन बढ़ने पर जिले के भक्तो को अमरनाथ हेतु पंजीयन की सुविधा हरदा में उपलब्ध न होने के चलते खंडवा ओंकारेश्वर या इटारसी जाकर कराना होता था जिसे वजह से आने जाने का खर्च और समय काफी जाया होता है पर अब उम्मीद की किरण जागी है भगवान अमरनाथ के दर्शन के लिए जाने हेतु लगातार हरदा में श्रद्धालुओ की संख्या बढ़ती जा रही है पर हरदा में यात्रा के पंजीयन की सुविधा ना होने के कारण अन्य जिलो में जाकर के पंजीयन करना पड़ता हरदा में अमरनाथ दर्शन यात्रा पंजीयन के सुविधा प्रारंभ कारने हेतु सी ए राम निवास गुर्जर प्रदेश कोषा अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा भाजपा ने धर्मेन्द्र भाव सिंह लोधी संस्कृति पर्यटन,धार्मिक न्यास, धर्मस्व विभाग म.प्र शासन को ज्ञापन दिया मंत्री ने आश्वासन दिया है वे जल्द ही बैंक को निर्देशित करेंगे पंजीयन केंद्र प्रारंभ करने हेतु पत्र जारी करेगे वही मिली सूचना अनुसार अमरनाथ बाबा दर्शन हेतु पंजीयन केंद्र के लिए अमरनाथ बोर्ड समिति ने कुछ ही ही बैंकों से अनुबंध किया जिसमें पंजाब नेशनल बैंक भी शामिल है जहा श्रधालुओं को रजिस्ट्रेशन करवा सकते है पर हरदा में बैंक ने ये सुविधा बंद करके रखी है आशा है अगले साल के अमरनाथ हेतु दर्शन के लिए हरदा से ही पंजीयन हो सकेगे !