Skip to content
Harda News

हरदा – 32 लाख ₹ का भारत का पहला बिना क्लच वाला हार्वेस्टर गजानन ट्रेडर्स से वितरित हुआ !

2 min read

हरदा की समृद्धि का राज भुआना की माटी और किसान की मेहनत पर बदलते युग के साथ तकनीक और संसाधन का भी अहम किरदार रहा है वही हरदा के करतार हार्वेस्टर के देश में प्रमुख वितरण केंद्रों में से एक गजानन ट्रेडर्स ने हाल ही में करतार कंपनी के द्वारा बनाई गई भारत की सबसे पहली बिना क्लच वाली कंबाइन हार्वेस्टर मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल जी के हाथों से गजानन ट्रेडर्स हरदा केंद्र पर से खंडवा जिले के शाहपुरा गांव के किसान त्रिवेंद्र कुमार यदुवंशी को डिलीवर की गई जो अपनी खास खूबियों के कारण किसानी के क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा है जिसकी कीमत करीब 32 लाख ₹ बताई जा रही हैं ! गजानन ट्रेडर्स करतार हार्वेस्टर का मध्यप्रदेश राज्य के करीब 12 जिलों के वितरण केन्द्र का जिम्मा संभालता है। वही करतार हार्वेस्टर और कृषि यंत्रों के क्षेत्र में सतत किसानो के लिए नई नई तकनीक के जरिए किसानो की पसंद बनते जा रहा है जहा अबतक करीब कई सैकडो हार्वेस्टर जिले के साथ साथ अन्य जिले के किसानो को वितरित कर अपनी एक खास पहचान बनाने में कामियाब हुआ है वही गजानन ट्रेडर्स के संचालक अमन दुबे की माने तो निकट भविष्य में हरदा में करतार कंपनी के हार्वेस्टर आसानी से उपलब्ध हो सके इसके लिए कंपनी खास माडल भी हरदा से ही लांचिंग करेगी जिसका फायदा किसानो को मिल सकेगा अधिक जानकारी के लिए आप 9406973436 संपर्क कर खास स्कीम के बारे में जान सकते है !

What do you think?