हरदा – जिले के 50 बच्चे कलेक्टर एसपी बनने का सपना कर सकेगे पूरा !

हरदा जिले के 50 बच्चे अब संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा निशुल्क कर सकते है अमूमन कलेक्टर बनने का ख्वाब देखने वाले बच्चे आर्थिक तंगी और महंगी शिक्षा के कारण अपने सपनो को चूर कर देते है पर अब हरदा कलेक्टर की अभिनव पहल पर दिल्ली की संस्था अब जिले के 50 बच्चो को खर्चा उठाएगी। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) जैसी प्रतिष्ठित सिविल सर्विसेज की प्रतियोगी परीक्षा के लिए कोचिंग की निःशुल्क सुविधा जिले में विद्यार्थियों को मिल सकेगी। ऑनलाइन और ऑफलाइन क्लास के लिए विद्यार्थी 27 जून तक ऑनलाइन पंजीयन करा सकेंगे। यूपीएससी के परीक्षा के लिए ऐसे पंजीकृत विदयार्थियों को नई दिल्ली की विजन आईएएस संस्था निःशुल्क प्रशिक्षण देगी। सिविल सर्विसेज परीक्षा की तैयारी के लिए विजन आईएएस कोचिंग संस्थान जिले के 50 प्रतिभावान विद्यार्थियों को चुनेगी। यूपीएससी की तैयारी करने वाले ऐसे प्रतिभागी युवाओं में से 50 विद्यार्थियों का चयन एक बहुविकल्पीय परीक्षा के नतीजों के आधार पर होगा। विद्यार्थियों को लिखित परीक्षा के अलावा इंटरव्यू में कई ऐसे होनहार विद्यार्थी हैं जो तैयारी तो करना चाहते हैं, लेकिन किसी परेशानी से बाहर नहीं जा सकते उनके लिए यह खबर राहत भरी हो सकती है।

 *चयन का आधार कुछ इस प्रकार रहेगा !*

चयन परीक्षा में पंजीयन के लिए विद्यार्थी को कक्षा 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। चयन परीक्षा में फर्स्ट ईयर, सेकंड ईयर फाइनल ईयर और स्नातकोत्तर में पढ़ने वाले या पूर्व विद्यार्थी भी शामिल हो सकेंगे। विद्यार्थी पढ़ाई के लिए हिंदी या अंग्रेजी माध्यम को चुन सकेगा। चयन का आधार 50-50 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। प्रश्नों का स्टैंडर्ड कक्षा 6 से 10 वीं तक के विषय और समसामयिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाएं होंगी। चयन के लिए परीक्षा विकासखण्ड स्तर पर होगी। यूपीएससी की तैयारी करने के इच्छुक विद्यार्थी वेबसाइट पर 27 जून तक रजिस्ट्रेशन कर सकते है। साथ ही परीक्षा और पाठ्यक्रम के बारे में भी जानकारी देख सकते है।