
हरदा –नेहरू पार्क में 8 जून रविवार को कराओके ट्रैक पर गाने का आयोजन आज ! पूर्व मंत्री कमल पटेल सुनेगे गायकों के तराने!
हरदा नेहरू पार्क में रविवार 8 जून की शाम को शहर के उभरते हुए गायकों की सुमधुर आवाज से सजेगी। यहां बीते एक साल से गायन का हर रविवार को एकत्रित होकर अभ्यास करने वाले गायक गायिकाओं द्वारा नई और पुराने फिल्मी तथा गैर फिल्मी गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। गीत संगीत का यह आयोजन शाम 6 बजे से होगा। आयोजन के सूत्रधार और आर्केस्ट्रा साज और आवाज एंड कराओके ग्रुप के संचालक राजेश सालुके ने बताया कि वे अपनी टीम के साथ हर रविवार को शाम 5 बजे से रात 10 बजे पार्क में फिल्मी गीत गाते हैं। इसके माध्यम से जहां एक ओर यहां सैर सपाटे के लिए आने वालों का मनोरंजन होता है, वहीं गायन में रुचि रखने वाले नए लोगों को भी आसानी से मंच मिलता है। सालुके ने बताया कि एक साल पहले पार्क में यह गायन का सिलसिला चालू किया गया। धीरे धीरे इसमें लोग जुड़ते गए, जिससे कारवां बनता गया। उन्होंने बताया कि अभी 40 से ज्यादा गायक गायिकाएं उनकी टीम से जुड़े हैं। इन सभी को रविवार को पार्क में गाने का मौका मिलेगा, जिसके जरिए वे अपनी गायन कला का प्रदर्शन कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि आयोजन में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री कमल पटेल रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगरपालिका अध्यक्ष भारती कमेडिया करेंगी। विशेष अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा, मंडल अध्यक्ष नितेश बादर, नगरपालिका उपाध्यक्ष अंशुल गोयल रहेंगे।