Skip to content
Harda News

हरदा में 1 नवंबर रविवार को लगेगा निःशुल्क किडनी एवं मूत्र रोग शिविर, मरीजों को मिलेगी विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श की सुविधा !

1 min read

हरदा में 1 नवंबर को लगेगा निःशुल्क किडनी एवं मूत्र रोग शिविर, मरीजों को मिलेगी विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श की सुविधा !

HARDA LIVE


हरदा में विजय केमिस्ट, करतानावाला के 50 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर अपोलो हॉस्पिटल, विजय नगर इंदौर के सहयोग से हरदा में निःशुल्क किडनी एवं मूत्र रोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है।


शिविर में डॉ. सौरभ चिपड़े, यूरोलॉजिस्ट, रोबोटिक एवं ट्रांसप्लांट सर्जन, तथा डॉ. शशांक चौरसिया, यूरोलॉजिस्ट, मरीजों को अपनी सेवाएं देंगे।


शिविर तारीख : 1 नवंबर 2026, रविवार

समय : सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा।

शिविर का स्थान : होटल बागवान पैलेस, इंदौर रोड, हरदा


इस शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा किडनी, पथरी, प्रोस्टेट और अन्य मूत्र संबंधी बीमारियों के लिए परामर्श दिया जाएगा।


आयोजकों के अनुसार, शिविर में निःशुल्क परामर्श के साथ प्रोस्टेट की जांच, यूरोफ्लोमेट्री और PSA जांच की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

जैसे : पेशाब में जलन, बार-बार पेशाब आना, किडनी या पथरी से संबंधित परेशानी और अन्य मूत्र संबंधी लक्षणों को नजरअंदाज न करें तथा समय पर चिकित्सकीय सलाह लें।

What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.