हरदा – 21 अक्टूबर को नवरात्रि पर्व पर भजन गायक श्री किशन भगत देगी हरदा में भजनों की प्रस्तुति !

हरदा में सप्तमी की शाम माँ भवानी के नाम से भजन संध्या का आयोजन श्री सिंधी समाज नवयुवक उत्सव समिति के 9 वर्ष पूर्ण होने पर नवरात्रि के इस पावन पर्व पर विशाल भजन संध्या का आयोजन 21 शनिवार अक्टूबर 2023 को रात्रि 8:00 बजे से किया जा रहा है जो  संत कवरराम चौक,काली जी मंदिर, इन्दौर रोड, हरदा पर होगा जिसमे भजन प्रस्तृति देने इन्दौर शहर एवं म.प्र. के सुप्रसिद्ध भजन गायक श्री किशन भगत जी एवं साथीगण पधार रहे है जिसमे सभी धर्म प्रेमी जनता से आयोजक श्री सिंधी समाज नवयुवक उत्सव समिति हरदा आग्रह पूर्वक निवेदन किया गया है की इस भजन संध्या कार्यक्रम में पधार कर मातारानी के भजनों का आनंद उठाएं !