Skip to content
Harda News

हरदा : अमरनाथ यात्रा पर जा रहे संगठन के पदाधिकारियो का सम्मान किया गया !

2 min read

हरदा : अमरनाथ यात्रा पर जा रहे संगठन के पदाधिकारियो का सम्मान किया गया !

सर्व ब्राह्मण समाज वेलफेयर सोसायटी की कार्यकारणी की बैठक आयोजित की गई जिसमे संगठन के आयोजनो का वार्षिक केलेंडर बनाने एवं सामजिक हित कार्यो को अधिक से अधिक करने पर जोर दिया गया । संगठन के मीडिया प्रभारी गोपाल शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया की बैठक मे पूर्व आयोजित परिचय सम्मेलन सहित अन्य आयोजनों की समिक्षा की गई जिसमे सभी ने सफल आयोजन को लेकर हर्ष जताया संस्थापक अध्यक्ष रजनीश शर्मा ने युवक -युवती परिचय सम्मेलन के आगामी आयोजन मे कुछ बदलावो पर जोर दिया गया साथ ही मातृशक्ति विंग द्वारा हरियाली महोत्सव मनाई जाने पर भी चर्चा की गई । जिसकी शीघ्र ही बैठक कर तैयारी की जवाबदारी दी जाएगी बैठक में अन्य विषयों पर भी चर्चा हुई बैठक में संरक्षक एल एन पाराशर द्वारा सामाजिक हितों के कार्यो पर अधिक से अधिक जोर दिया गया साथ ही बैठक मे उपस्थित वरिष्ठ सदस्यों ने संगठन के कार्यो की व्यतिगत चर्चा एवं सम्पर्क पर जोर दिया गया । साथ ही सामाजिक कार्यो को छोड़कर अन्य किसी क्षेत्र में संगठन के हस्तक्षेप करने से परहेज करने पर भी जोर दिया गया जिससे हमारे संगठन के मूल सिद्धांतो पर कोई असर ना हों क्योकि समाज मे हमारे कार्यो को खुलकर सराहना कि जा रही है। हमे ब्राह्मण समाज की अपेक्षाओ मे खरा उतरना ही संगठन का मुख्य उद्देश्य होगा । बैठक के अंत मे अमरनाथ यात्रा पर जा रहे संगठन के पदाधिकारियो का सम्मान किया गया साथ ही परिचय सम्मेलन मे कार्यविशेष मे योगदान देने देवेश शर्मा एवं प्रीति गुहा का सम्मान किया गया अपने शासकीय कर्तव्यों से मुक्त हुए प्रवीण पटेल का भी सम्मान किया गया बैठक का आभार सचिव उदय वेलापुरकर ने किया

What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.